Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेशों से नेपाली नागरिकों की उद्धार शुरु, प्रथम चरण में म्यानमार से २६ लोग काठमांडू आ गए

 

काठमांडू, ५ जून । कोरोना वायरस और उससे सिर्जित परिस्थिति के कारण विदेशों में फसे नेपाली नागरिकों की उद्धार कार्य शुरु किया गया है । प्रथम चरण में शुक्रबार म्यानमार से २६ नेपाली नागरिकों को काठमांडू लाया गया है । कोरोना वायरस रोकथाम, नियन्त्रण और प्रतिकार्य के लिए गठित कोभिड–१९ क्राइसिस म्यानेजमेन्ट सेन्टर (सीसीएमसी) के संयोजन में उद्धार कार्य शुरु किया गया है ।
त्रिभुवन विमानस्थल स्रोत के अनुसार म्यानमार सैनिक की एयरफोर्स ने २६ नेपाली नागरिकों को विमानस्थल में अवतरण कर दिया है । विमानस्थल में अब उन लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाणपत्र जाँच की जाएगी । हफ्ता दिन पहले सम्पन्न परीक्षण में उन सभी लोगों का कोरोना परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिभ है । अब उन लोगों को नेपाली सेना द्वारा निर्मित होल्डिङ स्थल में लेजाकर रखा जाएगा । स्मरणीय है, विदेशों से लानेवाले नागरिकों को रखने के लिए नेपाली सेना ने काठमांडू उपत्यका में ९ स्थानों में होल्डिङ सेन्टर निर्माण किया है ।
समाचार स्रोत अनुसार अब सरकार यूएई से नेपाली नागरिक लाने की तैयारी में है । यूएई में रहे १९८ नेपाली नागरिकों को लाने के लिए शुक्रबार ही हवाई उडान की तैयारी हो रही थी । लेकिन प्राविधिक कारण संभव नहीं रहा । कहा जाता है कि यूएई से नेपाल आने के लिए इच्छुक नागरिकों की कोरोना परीक्षण सम्पन्न नहीं हो पाया है, इसीलिए लेट हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed