Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली प्रदेश के प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता शाही द्वारा सुविधा में प्राप्त गाडी वापस

 

सुर्खेत, ५ जून । कर्णाली प्रदेश के प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता जीवन बहादुर शाही ने संसद् सचिवालय से प्राप्त सुविधा की गाड़ी वापस किया है । उनका कहना है कि कर्णाली प्रदेश आर्थिक रुप में कमजोर और गरीब है, गरीब प्रदेश के सांसदों को मूल्यवान गाड़ी में सवार होना शोभनीय नहीं है । सांसद् शाही का कहना है कि मूल्यावान गाडी चढने की हैसियत नहीं है । यही कथन के साथ उन्होंने बिहीबार प्रदेश सचिवालय को गाडी वापस किया है ।
कर्णाली प्रदेश सचिवालय ने इस बात को पुष्टी की है । सांसद् शाही ने कहा है– ‘आम जनता की ओर से आलोना हो रही है कि गरीब प्रदेश के सांसद् मूल्यवान गाडी में सवार हो रहे हैं । हम लोग में कहते हैं कि हमारा प्रदेश गरीब है, इसीलिए अधिक मूल्यवान गाडी में सवार होना ठीक नहीं लग रहा था । इसीलिए सुविधा में प्राप्त गाडी मैंने वापस किया ।’
प्रदेश संसद् को सम्बोधन करते हुए नेता शाही ने कहा है कि प्रदेशसभा के विभिन्न समिति के सभापति को भी गाडी चढ़ने की हैसियत नहीं है । अगर उन लोगों को सुविधा आवश्यक है तो मोटरसाइकिल तक दिया जा सकता है । सांसद् शाही ने यह भी कहा है कि कोरोना वायरस को मध्यनजर करते हुए निर्वाचन क्षेत्र विकास कोष का बजट भी कटौती होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed