Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुकुम पश्चिम घटना छानबिन के लिए संसदीय समिति बनाने की तैयारी

 

काठमांडू, ५ जुन । रुकुम पश्चिम चौरजहारी स्थित सोती में हुए घटना छानबिन के लिए संसदीय समिति बनाने की तैयारी की गई है । सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने शुक्रबार इसके संबंध में कहा कि घटना छानबिन के लिए संसदीय समिति बनाया जाएगा ।
स्मरणीय है, शुक्रबार आयोजित संसद् बैठक के शुरु में ही प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस की नेतृ पुष्पा भूसाल ने उक्त घटना छानबिन के लिए संसदीय समिति बनाने के लिए मांग की थी । उनका कहना था कि जब तक संसदीय समिति नहीं बनेगी, तब तक संसद् संचालन नहीं हो सकता ।
नेतृत्व भुसाल का कहना कि उक्त घटना को प्रभावित करने के लिए गृह मन्त्री रामबहादुर थापा भी लगे हुए हैं । स्मरणीय है, सोती में गत जेष्ठ १० गते हुए घटना में ६ युवाओं की जान गई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उन लोगों के ऊपर मारपिट भी हुई है, जिसके तले उक्त घटना को हत्याकाण्ड के रुप में विश्लेषण किया जा रहा है । नेतृ भुसाल को कहना है कि उक्त घटना मानवता विरुद्ध की घटना है, दोषी के ऊपर कड़ी कारवाही होनी चाहिए ।

यह भी पढें   जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री सुधन गुरूंग ने खरीदे 50 लाख से अधिक के शेयर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *