Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ प्रभावित नुवाकोट और रसुवा जाने वाली टीम को ओली का निर्देश

 

काठमांडू, भाद्र २६ – नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले)के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने बाढ़ से प्रभावित नुवाकोट और रसुवा में राहत तथा उद्धार कार्यो के लिए तैनात पार्टी के सम्पर्क विशेष संगठन कमिटी की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर प्रभावकारी रूप में काम करने का निर्देश दिया है ।
पार्टी कार्यालय च्यासल में आयोजित कार्यक्रम में ओली ने टीम को प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के अवस्था को समझने, पीडि़तों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराने तथा उद्धारकार्य में प्रभावकारी रूप से तैनात रहने का निर्देश दिया है । उन्होंने आपदा प्रभावित नागरिकों को तत्काल सहयोग करने के लिए स्थानीय तह, प्रशासन तथा संबन्धित निकायों से आवश्यक समन्वय करने का भी आग्रह किया है ।
एमाले भोटेकोशी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों नुवाकोट तथा रसुवा के नागरिकों को सहयोग पहुँचाने के लिए विभिन्न तहों में राहत, उद्धार तथा पुनःस्थापना की गतिविधि संचालन करती आई है ।

यह भी पढें   मौसम के कारण होने वाली हवाई दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नेपाल में अलग विमानन मौसम निदेशालय बनेगा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com