मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड चालू
काठमांडू, भाद्र २६ – भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड चालू हो गई है । रिग्दी खोला और सिमलताल के बीच भूस्खलन होने से दोनों तरफ से अवरूद्ध सड़के अब संचालन में आ गई है । ये जानकारी सड़क विभाग ने दी है । रात पौने ८ बजे के आसपास भूस्खलन होने से सड़क बंद कर दी गई थी ।


