Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लकडाउन मोडालिटी में परिवर्तनः जेष्ठ २५ गते से सवारी संचालन के लिए प्रस्ताव

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, ५ जून । कोरोना रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने आगामी जेष्ठ २५ गते से सार्वजनिक सवारी संचालन के लिए प्रस्ताव किया है । लेकिन इसके लिए कुछ मापदण्ड तय है । समिति द्वारा प्रस्तावित मापदण्ड अनुसार १०० से कम कोरोना संक्रमित जिस जिलों में है, वहां जिला के अन्दर सार्वजनिक सवारी संचालन किया जा सकता है ।
सार्वजनिक सवारी संचालन के लिए भी मापदण्ड तय किया गया है । सवारी संचालन मापदण्ड अनुसार सार्वजनिक यातायात की यात्रु क्षमता जितनी है, उसके आधा यात्रु लेकर संचालन किया जा सकता है । १०० से अधिक कोरोना संक्रमित रहनेवाले जिलों के लिए यह सुविधा नहीं है ।
इसीतरह आगामी आषाढ १ गते से अन्दर जिला सवारी संचालन के लिए भी प्रस्ताव किया गया है । अन्दर जिला सवारी संचालन के लिए भी मापदण्ड तय है । अन्दर जिला यातायात सेवा के लिए भी सिट क्षमता के आधा यात्रु मात्र लेकर सावरी संचालन किया जा सकता है । समिति द्वारा प्रस्तावित इस प्रस्ताव को मन्त्रिपरिषद् बैठक से पास करने के बाद ही कार्यान्वयन में आएगा । अगर मन्त्रिपरिषद् से पास किए बिना प्रस्ताव कार्यान्वयन नही होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *