आज २७८ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, कूल संक्रमितों की संख्या २९१२ पहुँच गई
काठमांडू, ५ जून । पिछले २४ घंटों में नेपाल में २७८ नयां व्यक्ति में कोरोना वयारस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने शुक्रबार कहा कि आज २६७ पुरुष और ११ महिला में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमितों की संख्या २९१२ पहुँच गई है ।
पिछली बार सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या दैलेख जिला में दिखाई दी है, यहां ९१ नयां संक्रमित पहचान में आए हैं । ९१ लोगों में से ६४ लोग महाबु गांवपालिका ओर २७ लोग दिल्लु नगरपालिका में निर्मित क्वारेन्टाइन में हैं ।
डा. देवकोटा के अनुसार कूल संक्रमितों में २७१७ पुरुष है और १९५ महिलाएं हैं । उन्होंने यह भी कहा है कि नेपाल के कूल ६८ जिलों में कोरोना वयारस से संक्रमित मिल चुके हैं । इसीतरह पिछली बार ४३ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस हो गए हैं । डा. देवकोटा के अनुसार पिछली बार धरान से ३, विराटनगर से २७ और बाँके से १३ व्यक्ति कोरोना मुक्त होकर घर गए हैं । नयां व्यक्तियों के साथ कोरोना मुक्त होनेवालों की संख्या ३३३ पहुँच गई है ।

