मधेशी को अपमान करनेवाले एन्फा अध्यक्ष को तत्काल निलम्बन करने के लिए मांग
काठमांडू, ५ जून । प्रतिनिधिसभा सस्य प्रदीप यादव ने अखिल नेपाल फूटबल संघ (एन्फा) अध्यक्ष को तत्काल कारवाही करने के लिए मांग किया है । उनका कहना है कि एन्फा अध्यक्ष कर्माछिरिङ शेर्पा ने मधेशी समुदाय को अमान किया है, इसीलिए उनको पद में रहने क लिए कोई नैतिक अधिकार नहीं । शुक्रबार आयोजित संसद् बैठक में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सांसद् यादव ने कहा– ‘दुर्बिन नेपाल अनलाइन में इन्टरभ्यू देते वक्त उन्हों ने (शेर्पा ने) कहा कि मधेशी समुदाय में राष्ट्रीयता कम है, सिखाने की जरुरत है, वह भी सेना परिचालन कर । उनकी यह अभिव्यक्ति मधेशी समुदाय के लिए अपमान है, तराई, पहाड और हिमाल को विभाजन करता है । इसीलिए उनको तत्काल निलम्बन कर कारवाही करना चाहिए ।’ सांसद् यादव ने कहा है कि मधेशी वह समुदाय है, जो बिना बर्दी १७ सौ किलोमिटर सीमा को रक्षा कर रहे है ।
इसीतरह सांसद् यादव ने नारायणी रंगशाला को अन्तर्राष्ट्रीय रंगशाला बनाने के लिए बजट का मांग भी किया है । उन्होंने कहा है कि अर संघीय सरकार ने नारायणी रंगशाला को स्तरउन्नति नहीं किया है, इसीलिए अब प्रदेश सरकार मातहत में उस रंगशाला को हस्तान्तरण करना चाहिए ।

