“राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन” द्वारा दूसरे चरण के आन्दोलन के कार्यक्रमों की घोषणा
डा. मनोज मुक्ति “विवेक” नेतृत्व के “जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा”, रामचन्द्र बानियाँ क्षेत्री नेतृत्व के “नेपाल डेमोक्रेटिक पार्टी”, लाक्पा तामाङ नेतृत्व के “राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी (लोकतान्त्रिक)” और राजिव झा नेतृत्व के “मातृभूमि सेवा दल” मिलकर गठन किया गया “राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन” ने “राष्ट्र बचाउ अभियान” के तहत दूसरे चरणके आन्दोलन का कार्यक्रम सार्वजनिक किया है ।
गठबन्धन एवं राष्ट्र बचाउ अभियान के राष्ट्रिय संयोजक डा. मनोज मुक्ति “विवेक” द्वारा हस्ताक्षरित प्रेस विज्ञप्ति मे कहा गया है कि देश मे ब्याप्त सभी तरह के भ्रष्टाचार, राज्य प्रायोजित एवं संरक्षित आतंक, लूट-खसोट, भय-त्रास, बेतिथी, अब्यवस्था, आत्मसमर्पणवादी लम्पसारवाद में आधारित प्रभुभक्ति सहित के देश-बेचुवा सोच, चरित्र, आचरण, प्रवृत्तियों के विरुद्ध संयुक्त स-शक्त मोर्चा निर्माण और “राष्ट्र बचाउ अभियान” का पवित्र अन्तिम लक्ष्य “राज संस्था सहित का हिन्दु राष्ट्र और जनतान्त्रिक शासन ब्यवस्था” स्थापना के निमित सम्पूर्ण राष्ट्रभक्त, राष्ट्रवादी, जनतन्त्रवादी एकजुट होने के अलावा दूसरा कोई भी विकल्प शेष नहीं बचा है ।
साथ ही गठबन्धन द्वारा घोषित प्रथम चरण के आन्दोलन के कार्यक्रमों मे उत्साहजनक सक्रिय सहभागिता तथा सफल बनाने के लिए गठबन्धन के सम्पूर्ण नेता-कार्यकर्ता एवं आम मुक्ति कामी जन-समुदाय प्रती धन्यवाद ज्ञापन किया गया है । और दूसरे चरण के आन्दोलन के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए गठबन्धनके सभी नेता-कार्यकर्ता, पत्रकार/संचारकर्मी, बुद्धिजीवी-नागरिक अगुवा, नागरिक समाज,, धार्मिक संघ-संगठन, पेशागत संघ-संगठन लगायत सम्पूर्ण आम जनतायों को सक्रिय सहभागिता के लिए हार्दिक अपील भी किया गया है ।




