Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय योग गुरु रामदेव का योग नेपाल में प्रतिबंध किया जाएः सुवाल

काठमांडू, ६ जून । प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रेम सुवाल ने कहा है कि भारतीय योग गुरु रामदेव का योग नेपाल में प्रतिबंध लगाना चाहिए । उनका कहना है कि रामदेव जो योग सिखा रहे हैं, उसमें कोई भी विज्ञान नहीं है ।
शनिबार आयोजित प्रतिनिधि सभा बैठक को सम्बोधन करते हुए नेपाल मजदूर किसान पार्टी नेता भी रहे सांसद् सुवाल ने कहा– ‘रामदेव का योग में प्रतिबंध लगाया जाए, विज्ञान और डाक्टरों से अप्रमाणित यह इस योग का कोई भी अर्थ नहीं है । इसके बदले फिजियोथेरापी और शारीरिक रुप में लाभप्रद अन्य विषयों को हम लोग प्राथमिकता दे सकते हैं ।’
सांसद् सुवाल ने यह भी कहा है कि कोरोना वायरस के कारण सिर्जित परिस्थिति, लकडाउन आदि के कारण भूकमरी की अवस्था शुरु होने जा रह है, इसमे सरकार की गैरजिम्मेदारी प्रमुख कारण है । उनका कहना है कि वर्तमान सरकार पुँजीवादियों को संरक्षण कर रहा है, जिसके चलते भूखमरी में रहे जनता सिंहदबार, बालुवाटार और शितल निवासी आ सकते हैं ।
इसीतरह सांसद् सुवाल ने अब हर स्कूल में समाजवाद संबंधी शिक्षण शुरु करने के लिए भी आग्रह किया है । उनका कहना है कि पुँजीवादी चिन्तन से देश में समाजवाद आनेवाला नहीं है ।

यह भी पढें   रक्सौल के मनु कुमार ने IB (ED) में चयनित हो लहराया सफलता का परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *