Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार के पास ईमानदारिता नहीं हैः रिजाल

 

काठमांडू, ६ जून । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाल कांग्रेस के नेता तथा प्रतिनिधिसभा सदस्य मीनेन्द्र रिजाल ने कहा है कि वर्तमान सरकार के पास कोई भी इमानदारिता नहीं है । शनिबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सांसद् रिजला ने कहा कि राष्ट्रीय गौरवव की आयोजना पूरा करने के लिए सरकार ईमानदार नहीं है और सरकार के पास इसकी क्षमता भी नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘सरकार में इमानदारिता नहीं है, विजली गाडी इसका प्रमाण है । सिर्फ क्षमता की बात नहीं है, इमानदारिता भी प्रमुख है । सरकार में रहनेवाले कार्पेट की व्यवस्थापन कर रहे हैं, लेकिन विदेश में रहे नेपाली नागरिक कैसे नेपाल आए, उसकी चिन्ता में हैं ।’
सांसद् रिजाल ने यह भी कहा कि सरकार के पास कोरोना वायरस से लडने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है । उन्होंने कहा– ‘कोरोना विरुद्ध लडने के लिए विनियोजित बजट शुरु के महिना में ही खत्तम हो जाता है, अब कैसे सरकार खर्च व्यवस्थापन करेगा ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *