लकडाउन मोडालिटी में हो रहा है परिवर्तन, यातायात सेवा और पसल संचालन करने की तैयारी

काठकांडू, ११ जून । कोरोना वायरस नियन्त्रण और रोकथाम के लिए घोषित लकडाउन की मोडालिट परिवर्तन करने की तैयारी हो रही है । बुधबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक में इसके संबंध में विचार–विमर्श हुई है । बैठक में सहभागी मन्त्रियों का कहना है कि बिहीबार सरकार की ओर से इसके संबंध में औपचारिक जानकारी दी जाएगी ।
एक मन्त्री के अनुसार काठमांडू लगायत कोरोना वायरस से कम प्रभावित क्षेत्र में सार्वजनिक यातायात, उद्योग, कृषिकर्म और पसल भी संचालन करने की तैयारी हो रही है । लेकिन विद्यालय, सिनेमा हल लगायत अधिक भीड रहनेवाली क्षेत्र अभी बंद ही रहेगी । इसके संबंध में आज बिहीबार मापदण्ड सहित का कार्ययोजना प्रस्तुत किया जा रहा है कहा गया है कि काठमांडू मैं जोर–बिजोर प्रणाली मार्फत सार्वजनिक सवारी संचालन करने की तैयारी सरकार ने की है ।

