Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संजीव झा को मिलेगा  प्राइड ऑफ नेशन प्रतिभा सम्मान

 
हुलास वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड  के बिक्री प्रबंधक(निर्यात), फ्यूचरिंग स्पोर्टस एकेडेमी के अध्यक्ष, और निर्मला फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव कुमार झा

माला मिश्रा बिराटनगर । हुलास वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड  के बिक्री प्रबंधक(निर्यात), फ्यूचरिंग स्पोर्टस एकेडेमी के अध्यक्ष, और निर्मला फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव कुमार झा को प्राइड ऑफ नेशन प्रतिभा सम्मान अवार्ड-2020 के लिए बिहार से चयन किया गया है। यह अवार्ड अक्टूबर-2020 में होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह पुरष्कार उन्हें वृहत स्तर पर वृक्षारोपण करने, स्पोर्टस एकेडेमी के द्वारा बच्चों को खेल और राष्ट्र प्रेम के लिए विकसित करने, एवम् अन्य प्रकार के सामाजिक कार्यो को करने के लिए दिया जाएगा।
उक्त बात की जानकारी मिलते ही बहुत सारे लोगों ने श्री झा को बधाई दिया। प्रमुख बधाई देने वालों में श्रीमती राज्य लक्ष्मी गोलछा(पूर्व सांसद एवम्  अध्यक्ष,हुलास वायर), श्रीमती युक्ति गोलछा(डायरेक्टर, हुलास वायर) मुकेश कोठारी(महाप्रबंधक, हुलास वायर) मनोज राउत(पूर्व प्रमुख, डिग्री काॅलेज), डाॅ शम्भु कुमार सिंह(साहित्यकार, समाजसेवी, वातावरण विशेषज्ञ, पटना),  गुंजन मेहता, (प्रमुख, नेशनल ह्यूमन वैलफेयर कौंसिल, दिल्ली), श्रीमती विभा यादव खेरवाड़(विद्यालय संचालिका, बीरपुर),  राजन कुमार(मीडियाकर्मी, दिल्ली),  बी के चौधरी(सुपरिटेंडेंट, वाणिज्य कर, दरभंगा) र
डाॅ कौशल किशोर(बीरपुर),  शामिल है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *