Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कोरोना की दवाई बना लेने का किया दावा

 

पूरी दुनिया इस समय वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में है। हर देश कोविड-19 की दवा बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। इसी बीच पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कोरोना की दवाई बना लेने का दावा किया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि हमारी दवाई से कोरोना संक्रमित मरीज 5 से 14 दिन में पूरी तरह ठीक हो जा रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जैसे ही हमें कोरोना वायरस के बारे में पता चला, हमने वैज्ञानिकों की टीम को नियुक्त कर दिया। वे लोग दिन रात काम कर रहे थे। हमने पहले सिमुलेशन किया और इसके बाद ट्रायल किया गया। उन्होंने कहा कि हमने ऐसे कंपाउंड्स खोजे, जो कोरोना वायरस से लड़ सकें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 8 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

पतंजलि सीईओ ने कहा कि हमने पहले औषधियों का ट्रायल बीमारी से प्रिवेंशन के तौर पर किया। औषधियों को प्रिवेंशन के तौर पर इस्तेमाल करने वालों की संख्या लाखों में है। इसके बाद हमने क्लिनिकल केस स्टडी किया और कोरोना संक्रमित सैकड़ों मरीजों को हमने औषधि दी है। हमारा रिजल्ट सत प्रतिशत रहा। 70 से 80 प्रतिशत लोग तो 5-6 दिन में ठीक हो गए। मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने में अलग-अलग टाइम लगा। कोई मरीज 5 दिन तो कोई 10 दिन में ठीक हुआ। हमने देखा कि सभी मरीज 14 दिन के भीतर पूरी तरह स्वस्थ हो गए और उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव रहा।
उन्होंने कहा कि क्लिनिकल केस स्टडी के आधार पर हम कह सकते हैं कि कोरोना की चिकित्सा आयुर्वेद से सत प्रतिशत संभव है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हम क्लिनिकल कंट्रोल्ड ट्रायल कर रहे हैं और आने वाले चार-पांच दिनों में यह पूरा हो जाएगा। इसके बाद पूरी प्रमाणिकता और डेटा के साथ हम दुनिया को बताने वाले हैं कि कोरोना का इलाज आर्युवेद से पूरी तरह संभव है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है –सस्मित पोखरेल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com