Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भी.टी.एम उपलब्ध नहीं करेंगे तो जनता स्वास्थ्य मन्त्रालय प्रवेश कर सकते हैंः यादव

 

वीरगंज, १४ जून । प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा है कि वीरगंज के लिए भीटीउम किट उपलब्ध नहीं किया जाता है तो जनता स्वास्थ्य मन्त्रालय प्रवेश करने की संभावना है । आइतबार आयोजित संसद् बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ रहें है, ऐसी अवस्था में देशभर भीटिएम किट का अभाव है, जिसके चलते अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा से चिन्तन जनता सरकार के प्रति आक्रोशित हैं ।
वीरगंज में कोरोना संक्रमण संबंधी विषयों में चर्चा करते हुए सांसद् ने बैठक में कहा– ‘कहा जाता है कि भीटीएम किट आज ही जाएगा, कल ही जाएगा, लेकिन महीनों हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य मन्त्रालय ने वीरगंज में भीटीएम किट नहीं भेजा है । एक मन्त्री सांसद् से क्यों इसतरह झूठ बोल रहे हैं ?’ उनका कहना है कि स्वास्थ्यमन्त्री संकटपूर्ण घडी में नीद में हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘आँख खोली खोलिए मन्त्री जी, कब तक सोते रहेंगे । जनता आक्रोशित होकर सकड में आ चुके हैं । अगर आप सचेत नहीं होंगे तो जनता आपके मन्त्रालय प्रवेश कर सकते हैं ।’
सांसद् यादव ने यह भी कहा है कि नेपाल सरकार की ओर से लिपुलेक, लिपियाधुरा संबंधी जो नक्सा जारी किया है, उसको प्रमाणित करने के लिए एक विज्ञ समिति बनाया है । उनका कहना है कि अगर हम लोग के पास प्रमाण है तो विज्ञ समूह गठन की आवश्यकता ही क्यों ? उन्होंने आगे कहा– ‘बिज्ञ समूह तो बनाया गया है, लेकिन सीमा में रहनेवाले मधेशी, जनताजति, शेर्पा और लिम्बुवान को उक्त समूह में क्यों नहीं रखा गया ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed