Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल परिवार दल द्वारा नयां नक्सा के लिए प्रधानमन्त्री ओली के प्रति कृतज्ञता व्यक्त

काठमांडू, १४ जून । सरकार द्वारा जारी नेपाल की राजनीतकि तथा प्रशासनिक नयां नक्सा और उसके अनुसार निशान छाप परिवर्तन के लिए नेपाल परिवार दल ने नेपाल सरकार और प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन किया है । दल के अध्यक्ष एवम् पूर्वमन्त्री एकनाथ ढकाल ने एक बिज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि कालापानी, लिपुलेक और लिम्पियाधुरा समावेश नेपाल का नयां नक्सा शनिबार संसद से पारित हो गया है, जो ऐतिहासिक उपलब्धी है ।
विज्ञप्ति कहा है– ‘लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी भू–भाग समावेश नयां नक्सा के अनुसार नेपाल की संविधान धारा ९ की उपधारा–२ के साथ संबन्धित अनुसूची—३ में संशोधन के लिए संघीय संसद में प्रस्तुत संविधान संशोधन प्रस्ताव संसद् से वृहत्तर सहमति के साथ पारित होना ऐतिहासिक उपलब्धी है ।’
परिवार दल को यह भी कहना है कि राष्ट्रियता की एजेन्डा में अभुतपूर्व एकता प्रदर्शन करनेवाले सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा), प्रमुख प्रतिपक्ष नेपाली कांग्रेस, जनता समाजबादी पार्टी नेपाल जैसे दल में आबद्ध संसद तथा नेता बिशेष धन्यवाद के पात्र हैं । परिवार दल को मानना है कि सरकार अब कोभिड–१९ को परास्त करने के लिए क्रियाशील होना चाहिए, इसके लिए राष्ट्रिय एकता और सहमति आवश्यक है ।

यह भी पढें   नेपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुए चुनाव, भारत ने दी बधाई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *