Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिता को लेने सोनौली सीमा पहुंचे नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने

 

आइपीएल दिल्ली डेयरडेविल्स क्रिकेट टीम के नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने ने सोनौली सीमा पर पहुंचकर पिता व बहन को रिसीव किया। उनके पिता व बहन भारत से नेपाल आ रहे थे। क्रिकेटर को देखने के लिए सीमा पर भीड़ जुट गई। कुछ देर रुकने के बाद वह पिता व बहन के साथ नेपाल के चितवन स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गए। संदीप लामिछाने नेपाली क्रिकेटर हैं। उनके पिता चंदर नारायण लामिछाने भारतीय रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। अब दिल्ली में रहते हैं। पिता की हरियाणा में तैनाती के दौरान संदीप ने क्रिकेट की शुरुआत यहीं से की। 2018 में उन्होंने आइपीएल दिल्ली डेयरडेविल्स क्रिकेट टीम में अपना स्थान बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस युवा क्रिकेटर की तारीफ कर चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *