Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

755 भारतीय व 710 नेपाली नागरिक लौटे स्वदेश

 

लॉकडाउन के कारण फंसे भारतीय नागरिकों का स्वदेश वापस जाने का क्रम जारी है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निर्देश पर सोनौली सीमा के रास्ते बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के कुल 755 भारतीय नागरिकों को सीमा में प्रवेश मिला। सीमा के अंदर प्रवेश करने से पहले सभी नागरिकों की इमीग्रेशन कार्यालय के पास थर्मल स्‍क्रीनिंग की गई तथा सेल्फ डिक्लियरेशन फार्म भरवाकर सभी का डाटा लिया गया। इस दौरान सभी नागरिकों को रोडवेज की बसों से उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया। जहां सभी हेल्थ डेस्क से मिले प्रमाण पत्र के आधार पर होम क्वारंटाइन होंगे। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि सोमवार शाम तक कुल 755 भारतीय व 710 नेपाली नागरिक अपने- अपने वतन लौट गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *