नेपाल में लागू हुआ अनलॉक वन
काठमान्डू
नेपाल में अनलॉक वन की घोषणा कर दी गई है। नेपाल मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी सहमति बनी है। नियमों को कड़ाई से पालन करते हुए सभी कार्य किए जाएंगे। नेपाल में 14 जून तक लॉकडाउन समाप्ति के बाद अनलॉक वन लागू किया गया है। जिसमें शुरुआती सप्ताह के तीन दिन तक बाजार व आवागमन खुलेंगे।
किसी बैठक, धार्मिक व सामूहिक प्रायोजन में केवल 25 लोगों से अधिक की जुटने की अनुमति नहीं है। हालांकि स्कूल, मॉल व सिनेमा घरों को खुलने की इजाजत अभी नहीं दी गई है। नेपाल के उपप्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए बाजारों को सतर्कता के साथ खोलने के निर्देश दिए हैं।

