Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गोरखा सैनिक वापस लौट रहे हैं भारत, लॉकडाउन से पूर्व छुट्टियों में घर आए थे

 

 

नेपाल-भारत में सीमा विवाद के कारण पैदा हुए तनाव के बीच गोरखा सैनिकों की सोमवार से भारत वापसी शुरू हो गई है। यहां सभी की सोनौली बार्डर पर तैनात चिकित्सकों ने थर्मल स्कैनिंग की। उसके बाद उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति मिली। बड़ी संख्या में नेपाली मूल के गोरखा सैनिक भारत के गोरखा रेजीमेंट में तैनात हैं।

लॉकडाउन से पूर्व छुट्टियों में घर गए थे गोरखा सैनिक

यह भी पढें   आज का पंचांग: आ दिनांक 28 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

यह सभी सैनिक लॉकडाउन से पूर्व छुट्टियों में घर गए थे। सीमा सील होने के कारण वहीं फंसे हुए थे। भारतीय दूतावास की पहल पर सैनिकों को ड्यूटी पर लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच दो दिन के भीतर 80 सैनिक सोनौली बार्डर पहुंचे। भारतीय सीमा में जांच के बाद उन्हें प्रवेश मिला। कुछ सैनिक परिवार के साथ भारत लौटे हैं। नौतनवा के सीओ राजू कुमार साव ने अभी तक 80 गोरखा सैनिकों की भारत में इंट्री हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed