Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता विधेयक पर सहमति जुटाने के लिए पाँच दिन का समय

 

३ असार, काठमाडौं ।

फाईल फोटो

संसद की राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति  नागरिकता विधेयक के बारे में सहमति जुटाने के लिए सरकार ने पाँच दिन का समय लिया है ।

समिति में मंगलबार नेपाली नागरिक के साथ  विवाह करने वाली विदेशी महिला को ७ वर्ष के बाद  मात्र अंगीकृत नागरिकता देने और उससे पहले आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार उपभोग करने के लिए स्थायी आवासीय अनुमति पत्र देने का प्रस्ताव  पेश किया गया था ।

यह भी पढें   बेल्जियम की जीत सेनेगल फीफा विश्वकप से बाहर

सत्तारुढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) ने इसका समर्थन किया है किन्तु कांग्रेस ने विरोध किया है। बुधबार के बैठक में गृहमन्त्री रामबहादुर थापा बादल ने इसके लिए राजनीतिक तह में सहमति जुटाने के लिए  समय माँगा था  ।

समिति सभापति शशी श्रेष्ठ ने सहमति जुटाने के लिए  पाँच दिन का समय दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed