Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामबहादुर बम्जन के सिन्धुली स्थित आश्रम में सीआईबी पुलिस ने की छापामारी

 

काठमांडू, १८ जून । लिटिल बुद्ध के नाम से परिचित राम बहादुर बम्जन के आश्रम में नेपाल पुलिस केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो (सीआईबी) ने छापामारी की है । सिन्धुली जिला कमलामाई नगरपालिका–८ पैरे स्थित घना जंगलों के बीच रहे आश्रम में बिहीबार सीआईबी के पुलिस अधिकार छापामारी के लिए पहुँच गए थे । लेकिन ८ घंटों तक खोज–तलास करने के बाद भी सीआईबी को खाली हाथ वापस होना पड़ा है । सीआईबी की ओर से बम्जन को गिरफ्तार करने की यह तीसरी प्रयास है ।
स्मरणीय है, बम्जन के ऊपर आश्रम में ही निवासी महिला अनुवायियों के ऊपर बलात्कार और हत्या करने का आरोप है । घटना वि.सं. २०७२ साल की ही है । उस समय लापत्ता महिला अनुयायी आज तक परिवार के संपर्क में नहीं आई है । बलात्कार और हत्या संबंधी आरोप में बम्जन को गिरफ्तार करने के लिए पुर्जी जारी की गई थी, लेकिन बारबार की छापामारी के बावजूद भी पुलिस असफल हो रही है । इससे पहले गत माघ ४ गते सीआईबी ने आश्रम में छापामारी की थी ।
अनुमान है कि पुलिस पहुँचने से पहले ही बम्जन आश्रम से लापत्ता हो गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed