Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आत्महत्या के ७ दिनों के बाद कोरोना संक्रमण पुष्टी

 

बाजुरा, १९ जून । बाजुरा जिला बडिमालिका नगरपालिका–२ भौनेरा स्थित सत्यवादी विद्यालय में निर्मित क्वारेन्टाइन में ७ दिन पहले (जेष्ठ ३० गते) एक ४५ वर्षीय पुरुष ने आत्महत्या किया । आत्महत्या के बाद स्वाब संकलन कर शव को अंतिम दाहासंस्कार किया गया । लेकिन आज आकर उनमें कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है ।
बडिमालिका नगरपालिका के मेयर पदम बडुवाल ने कहा है कि जिस दिन आत्महत्या हुई थी, उसी दिन स्वाब संकलन कर भेज दिया गया, लेकिन बिहीबार मात्र उसका रिपोर्ट आया, जो पोजेटिभ रहा । उनका कहना है कि कोरोना पुष्टी ना होते हुए भी शव व्यवस्थापन में कोई भी लापरवाही नहीं की गई है ।
बिगत २४ साल से भारत में रहनेवाले युवक नेपाल आकर क्वारेन्टाइन में रह रहे थे । उसी वक्त उन्होंने आत्महत्या की । मृतक की पत्नी और बेटाबेटी क्वारेन्टाइन में ही हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *