हरियाणा में आज फिर भूकंप के झटके
हरियाणा में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.3 मापी गई है। इसका केंद रोहतक से 15 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण में था।
इससे पहले बृहस्पतिवार को भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रोहतक सहित राज्य के अधिकतर हिस्से में शुक्रवार सुबह लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। इससे घबराकर लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप सुबह 5.37 बजे महसूस किया गया।
दूसरी ओर रोहतक, दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों ने विज्ञानियों को चिंता में डाल दिया है। पिछले कुछ दिनों से जमीन के अंदर लगातार हलचल देखने को मिल रही है। बता दें कि 29 मई के बाद बृहस्पतिवार को भी रोहतक में भूकंप के झटके लगे। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजकर 18 बजे फिर से 2.10 रिक्टर स्केल पर भूकंप मापा गया है। इसके बाद भूकंप के झटके गए।
विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में जमीन के अंदर होने वाली हलचल या फिर भूकंप का सीधे तौर से रोहतक, दिल्ली और एनसीआर में प्रभाव पड़ता है। यहां आने वाले भूकंप के लिए हिंदूकुश क्षेत्र को अहम स्रोत माना जाता है।


