कल होने वाला सूर्यग्रहण का सूतक तो आज रात से ही लग जायेगा
आचार्य राधाकान्त शास्त्री। कल रविवार के होने वाला सूर्यग्रहण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
जिसका सूतक तो आज रात से ही लग जायेगा ।
अतः आज रात 9 बजे घर या मंदिर के सभी देवी देवताओं को स्नान , पूजन, आरती कर उन सब के ऊपर या चरणों मे कुश फूल- फूलमाला के तरह
चढ़ा कर यथा शक्ति पूजन प्रार्थना कर आरती करें ।।
जबकि
विशेष परिस्थिति में सूर्योदय से पहले यानी प्रातः 5 बजे तक फलाहार या भोजन कर सकते हैं, किन्तु सूर्योदय के बाद नही,
फिर ग्रहण के आधा घण्टा या 10 मिनट पहले स्नान कर जितना हो सके सावधान होकर मंत्र जप, पाठ, या हवन करते रहें,
और यदि संभव हो सके तो सम्पूर्ण ग्रहण काल मे
गायत्री मंत्र जप,
गुरु मंत्र का जप, श्री सूक्त मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, विपरीतप्रत्यंगिरा मंत्र, अपराजिता मंत्र, या सूर्य एवं राहु मंत्र से हवन अथवा आदित्यहृदय स्तोत्र, रामायण पाठ, रामरक्षा स्तोत्र, विष्णु सहस्त्र नाम, राहु कवच पाठ , नीलकंठ स्तोत्र इत्यादि जो हो सके उसका पाठ अवश्य करें,
इसी बीच ग्रहण के उत्तरार्ध में-
(सप्तधान्य)
काला तिल,
उरद दाल,
चावल,
गेंहूँ,
मिठ्ठा,
तिल,
चना,
जौ,
और
मक्का
मुठ्ठी में रख कर शिर घुमा कर, रख कर छू कर ग्रहण के बाद स्नान कर लाल, काला , वस्त्र के साथ गरीबों या जरूरतमंदों को दे दें, एवं अपने साथ अपने सभी अपनों को सुरक्षित, सम्पन्न एवं प्रसन्न बनावें, ग्रहण काल के सम्पूर्ण पूजन हवन के प्रभाव से सबकी सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ण हो,आचार्य राधाकान्त शास्त्री।


