अंगूरबाबा जोशी का जाना शिक्षा जगत के लिए अपुरणीय क्षति
काठमान्डू 20 जून
नेपाल की पहली महिला प्राध्यापक अंगुरबाबा जोशी जी का ८८ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है । आपने नेपाल में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है । काठमान्डू स्थित पद्मकन्या महाविद्यालय में आपका महत्तवपूर्ण योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता । भारत के काशी विश्वविद्यालय से आपने शिक्षा प्राप्त की थी । नेपाल के शिक्षा जगत के लिए आपका जाना एक अपुरणीय क्षति है ।

