काठमांडू में ८ सहित ३३१ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, कूल १५७८ ठीक हो गए
काठमांडू, २० जून । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ३३१ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस की संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य मन्त्रालय द्वारा नियमित आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. जागेश्वर गौतम ने इस बात को पुष्टी की है । उनके अनुसार पिछली बार काठमांडू में १ और भक्तपुर में ७ सहित का यह तथ्यांक सामने आया है । भक्तपुर के संक्रमित ७ महिला कुवेत से आकर खरिपाटी क्वारेन्टाइन में रहनेवालों में से हैं ।
कूल ३३१ संक्रमितों में से ४९ महिला और २८२ पुरुष हैं । इसके साथ साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की संख्या ८६०५ पहुँच गई है । २४ घंटों के ही अवधि में १७६ लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर गए हैं । डा. गौतम के अनुसार इसतरह ठीक होकर घर जानेवालों की कूल संख्या १५७८ पहुँच गई है ।

