आज का सूर्यग्रहण मेष, सिंह, कन्या व मकर के लिए लाभप्रद,परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी
मेष, सिंह, कन्या व मकर के लिए लाभप्रद
ज्योतिषी के मुताबिक यह खंडग्रास सूर्यग्रहण मेष, सिंह, कन्या और मकर को लाभ देने वाला है। मेष को धन का लाभ, सिंह को लाभ, कन्या व मकर को सुख की प्राप्ति होगी। बाकी राशियों के लिये यह मध्यम है। वैसे इस ग्रहण का प्रभाव एक महीना ही रहेगा। जिन राशियों के लिये यह ग्रहण शुभ फलदायी नहीं है उन्हें यह ग्रहण नहीं देखना चाहिये।
परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी
ज्योतिषाचार्य डॉ. झा के मुताबिक गत वर्ष 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण था। छह मास बाद दूसरा सूर्यग्रहण है। इस दौरान ग्रह गोचरों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है। इससे कई तरह की आपदाएं, महामारी, जनमानस में असौहाद्र्र, शत्रु उपद्रव जबकि राहू से साजिशें, बीमारियों से देश अस्त-व्यस्त रहा है। इस सूर्यग्रहण के बाद इन चीजों में कमी आएगी। यह ग्रहण मिथुन राशि में लगेगा, जबकि राहू भी मिथुन राशि में है। राहू मिथुन से 25 सितंबर को निकलेगा। यानी इसके बाद परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी।


