Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेशी बहू आने से राष्ट्रघात होता है तो विदेशी से शादी करने में ही प्रतिबंध करेंः यादव

 

काठमांडू, २१ जून । जनता समाजवादी पार्टी के नेता तथा सांसद् राजकिशोर यादव ने कहा है कि अगर विदेशी बहू आने से राष्ट्रघात होता है तो विदेशी महिला से शादी करने से ही प्रतिबंध करना चाहिए । नेकपा द्वारा प्रस्तुत अंगीकृत नागरिकता संबंधी प्रावधान को विरोध करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
आइतबार आयोजित संसद् की राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति बैठक में सांसद् यादव ने प्रश्न किया– ‘विदेशी महिला शादी कर नेपाली आती है और उनको नागरिकता देने से राष्ट्रघात होता है तो ७ साल के बाद ऐसा क्या परिवर्तन होता है ताकि वह राष्ट्रवादी बन जाएगी ।’
उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद के नाम में यहां दोहन करनेवाले व्यक्ति ही व्यक्तिगत और परिवारिक फायदे के लिए राष्ट्रवादी बन जाते हैं । उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही है तो विदेशी नागरिकों से शादी करने के लिए ही प्रतिबंध लगाना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *