Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महान्यायाधिवक्ता खरेल और भारतीय राजदूत क्वात्रा के बीच भेटवार्ता

 

काठमांडू, २३ जून । नेपाल के लिए भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और महान्यायाधिवक्ता अग्निप्रसाद खरेल के बीच सोमबार भेटवार्ता हुई है । प्राप्त सूचना अनुसार भेटवार्ता में दो देशों की पारस्परिक संबंध और विकास–निर्माण सम्झौता संबंधी विषयों में चर्चा हुई है ।
भेट के दौरान महान्यायाधिवक्ता खरेल ने कहा कि नेपाल में नयां संविधान कार्यान्वयन के चरण में है और संविधान बमोजिम संरचना निर्माण तथा उसके उद्देश्य निर्माण और कार्यान्वयन की प्रक्टिस भी चल रही है । इसीतरह भारतीय राजदूत क्वात्रा ने कहा है कि नेपाल के सरकारी वकिलों के लिए आवश्यक तालीम, अध्ययन भ्रमण तथा उच्च शिक्षा के लिए वह सहजीकरण करने के लिए तैयार हैं ।
इसीतरह नेपाल स्थित महान्यायाधिवक्ता के कार्यालय और भारत स्थित महान्याधिवक्ता के कार्यालय बीच आपसी सहयोग आदान–प्रदान संबंधी विषयों को लेकर भी दो व्यक्तियों के बीच विमर्श हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *