नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या १० हजार से अधिक, पिछली बार ५३८ में संक्रमण पुष्टी
काठमांडू, २३ जून । नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या १० हजार से अधिक हो गई है । पिछले २४ घंटों में देश भर ५३८ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई । मंगलबार आयोजित प्रेस ब्रिफिङ में स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. जागेश्वर गौतम नें इस बात को पुष्टी की है ।
नयां संक्रमितों में से ४४८ पुरुष और ९० महिलाएं हैं । डा. गौतम के अनुसार रसुवा जिला के अलवा अब सभी जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । इसीतरह पिछले २४ घंटों में ६८ पुरुष और ८ महिला (कूल ७६) संक्रमित कोरोना से ठीक होकर घर वापस हो गए हैं । इसतरह कोरोना को जीत कर वापस होनेवालों की कूल संख्या २२२४ पहुँच गई है ।

