Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता विधेयक विरुद्ध जनमत पार्टी द्वारा आन्दोलन घोषणा, भैंस की जुलस निकालने की तैयारी

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, २३ जून । संघीय संसद् राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति द्वारा पारित नागरिकता ऐन संशोधन विधेयक के विरुद्ध जनमत पार्टी ने आन्दोलन घोषणा किया है । पार्टी को मानना है कि देश कोभीड–१९ की महामारी का सामना कर रहा है, ऐसी परिस्थिति में सरकार गैर–जिम्मेदार, असंवेदनशील और षडयन्त्र में लगा है । उसको मानना है कि मधेशी, आदिवासी, जनजाति, मुस्लिम, अल्पसंख्यक सहित के उत्पीडित समुदायों के संघर्ष से प्राप्त उपलब्ध को समाप्त करने के लिए यह नागरिकता ऐन संशोधन विधेयक लाया गया है ।
विधेयक प्रतिगामी और जनता की चाहत विपरित होने का दावा करते हुए पार्टी ने आषाढ ११ गते से आषाढ़ २० गते तक लिए आन्दोलन घोषणा किया है । घोषित आन्दोलन के कार्यक्रम अनुसार ११ गते से गांव–गांव में आन्दोलन समिति निर्माण किया जाएगा और शाम के समय में चौक–चौक में कोणसभा आयोजन होगा । इसीतरह गांवपालिका, नगरपालिका और सीडियो कार्यालय को ज्ञापनपत्र, कला पट्टी सहित विरोध प्रदर्शन, घर घर में काला झंडा का प्रदर्शन, सिट्टी जुलुस, भैंस की जुलुस (भैंस को घंटी लगाकर गांव–गांव में प्रदर्शन), विधेयक प्रतिलिपि दहन का कार्यक्रम भी रखा गया है ।

यह भी पढें   बच्चे के जन्म से जुड़ी घटना की जांच के लिए एक टीम राजबिराज रवाना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com