प्रधानन्यायधीश रेग्मी प्रधानमन्त्री बनने के लिए तैयार
काठमांडू, १४ फागुन । नयाँ चुनावी सरकार निर्माण के लिए कुछ दिनों से उलझे हुए राजनीतिक दलों के बीच सहमति की सम्भवना बढ गई है । पछिले दिन प्रधानन्यायाधीश खीलराज रेग्मी ने सरकार के नेतृत्व लेने के लिए सहमति नहीं जताने के कारण राजनीतिक दलों के बीच जारी बातचित का परिणाम शून्य की ओर जा रहा था । लेकिन आज सुबह प्रमुख तीन दल, मधेशी मोर्चा और प्रधानन्यायाधीश के बीच हुए छलफल सकारात्मक होने के कारण ऐसी सरकार परिवर्तन और चुनावी वातावरण निर्माण का संकेत दिखाई दिया है ।
समाचार स्रोत बताते है कि प्रधानन्यायाधीश रेग्मी, राजनीतिक दलों की प्रस्ताव स्वीकार करते हुए प्रधानमन्त्री बनने के लिए राजी हुए है । रेग्मी को उद्धृत करते हुए स्रोत बताते है– ‘मैं मुलुक के लिए जो भी त्याग करने के लिए तैयार हूँ । यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमन्त्री बनने के लिए रेग्मी प्रधानन्यायाधीश पद से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार है । रेग्मी को मनाने के लिए आज सबुह प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई, एमाओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड, कांग्रेस सभापति सुशील कोइराला, एमाले अध्यक्ष झलनाथ खनाल, केपी ओली और मधेशी मोर्चा के संयोजक तथा गृहमन्त्री विजयकुमार गच्छदार लगायत नेता लगे हुए थे ।
नेताओं के साथ हुए छलफल में प्रधानन्यायाधीश रेग्मी ने कहा है– ‘मैने इन्कार नहीं किया है । आप लोग आए है, मैं तैयरा ही हूँ ।’ उक्त क्रम में रेग्मी ने प्रश्न भी रखे थे– आप लोगों को प्रधानन्यायाधीश की नेतृत्व चाहिए या मेरे ? उसके जवाफ में गृहमन्त्री विजयकुमार गच्छदार बोले थे– हम को आप की नेतृत्व चाहिए । लेकिन प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने उस भनाई को करेक्शन करते हुए बताया था कि हम को प्रधानन्यायाधीश की नेतृत्व चाहिए । समाचार स्रोतका कहना है कि उसके जवाफ में रेग्मी ने इस विषय को लेकर अदालत में दायर मुद्दा को स्मरण कराते हुए कहा था– मेरे भूमिका के बगैर चुनाव नहीं हो सकता तो मैं देश के लिए त्याग करने के लिए तैयार हूँ ।
प्रधानन्यायाधीश की इसी वाक्या को आधार मानते हुए वे इस्तीफा के लिए तैयार रहने की विश्लेषण भी बाजार में आया है । लेकिन राजनीतिक दलों का कहना है कि रेग्मी प्रधानमन्त्री बनने के बाद भी अपने पद में कायम रह सकते है । और सर्वोच्च में कायम–मुकाम प्रदानन्यायाधीश ने उनकी जिम्मेवारी सम्हालेंगे । इसी तरह प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि अब मुल्ुक निर्वाचन की ओर चल गया है । आज सुबह सम्पन्न छलफल ज्यादा ही सकारात्मक होने का दावा करते हुए उन्हो ने यह बात बताया है ।

