Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत गृहसचिव स्तरीय वार्ता काठमांडू में

 

काठमांडू । आगामी चैत्र १ से २ गते तक हुनेवाले नेपाल–भारत गृह सचिव स्तरीय वार्ता काठमांडू में होने जा रहा है । उक्त बैठक में अन्तरसीमा अपराध नियन्त्रण, शान्ति सुरक्षा व्यवस्थापन, आपराधिक समूह की गतिविधि नियन्त्रण सम्बन्धी सूचना आदान–प्रदान करने के विषय पर विचार–विमर्श होने वाले है ।
गृह मन्त्रालय स्रोत के अनुसार उक्त बैठक में विगत हुए सहमति की समीक्षा, प्रहरी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान निर्माण, गृह मन्त्रालय और मातहत के नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी बल और राष्ट्रिय अनुसन्धान विभाग का कर्मचारी की क्षमता अभिवृद्धि, आपसी हित आदि विषय में भी छलफल होने जा रहे हैं ।
समाचार स्राते के अनुसार बैठक में सहभागी होने के लिए सत्र सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल की नेतृत्व करते हुए भारत के केन्द्रीय गृह सचिव आरके सिंह फागुन ३० गते काठमांडू आ रहे है । बैठक में नेपाल के तरफ से प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद्को कार्यालय, कानुन, परराष्ट्र, गृह मन्त्रालय के वरिष्ठ अधिकृत और प्रहरी महानिरीक्षक लगायत की सहभागिता रहेगी । स्मरण रहे, इससे पहले यह बैठक नयाँदिल्ली में आयोजित हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com