भैरहवा भीम अस्पताल में पानी ,फ्रूटी,कोकोकोला ,चाउ चाउ सहयोग
हिमालिनी संवादाता रुपन्देही | रुपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर 13 के युवा व्यवसायी पिन्टु वनिया ने भैरहवा स्थित भीम अस्पताल के सूचना अधिकारी गोपाल उपाघ्याय जी को पानी, (फेन्टा), फ्रुटी और चाउचाउ जैसी राहत सामाग्री को सिद्धार्थनगर नगरपालिका वड़ा नम्बर 13 निवासी पी.बी.सप्लायर्स ,बोटलर्स नेपाल तराई लिमिटेड और ज्ञवाली टेडर्स भैरहवा प्रोप्राइटर कपिल ज्ञवाली की तरफ से सहयोग किया गया।
लायन्स क्लब अफ सिद्धार्थनगर गौतमबुद्ध के संस्थापक सह–कोषाध्यक्ष , कान्दु वैश्य युवा समिति रुपन्देही कोषाध्यक्ष पिन्टु कान्दु द्धारा सहयोग करते समय कहा की कोरोना जैसी वैशिक महामारी के समय में दिनरात कर रहे डियूटी स्वास्थ्यकर्मी लोगो के राहत के लिए सहयोग और बिगत में सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 27 गण हे.क्वा. रुपन्देही, खानेपानी और कोकाकोला तथा फेन्टा, जिल्ला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय रुपन्देही में कोकाकोला और पानी तथा जिल्ला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही में पानी और कोकाकोला सहयोग किया गया था । भीम अस्पताल सुचना अधिकारी गोपाल उपाध्याय ने राहत सामग्री पानी, (फेन्टा), फ्रुटी और चाउचाउ ग्रहण करते हुये कहा की आज महामारी के समय में सहयोग प्राप्त हुआ जिस से मैं और भीम अस्पताल की सम्पूर्ण टीम की तरफ से हृदय से धन्यवाद कहना चाहता हूँ। हस्तान्तरण में लायन्स क्लब अफ सिद्धार्थनगर गौतमबुद्ध संस्थापक सचिव रविकान्त उपाध्याय ने कहा की सहयोग करना ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है और आज कोरोना महामारी के समय में स्वास्थ्यकर्मी द्धारा दिनरात ड्युटी कर दूसरो की प्राण बचाने में लगे लोगो का सहयोग बहुत ही सरानिहाय है, मैं हृदय से पिन्टु कान्दु को धन्यवाद देना चाहता हूँ ।


