Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र को जनतान्त्रिक का समर्थन

 

इस वर्ष पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे, उनके द्वारा जनता को राष्ट्र बचाने के लिए आवहान किया गया है, विषम् परिस्थिति को दृष्टिगत करते हुए पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह ने इस वर्ष अपना जन्मदिन को उत्सव के रुप मे नहीं मनाने का फैसला लिया है । पूर्वराजा शाह ने बुधबार एक सन्देश जारी करते हुए कहा है कि, ‘राष्ट्र के इस विषम स्थिति को दृष्टिगत करते हुए इसी अषाढ महिना मे पडने वाले मेरे जन्मदिन को उत्सव के रुप में नहीं मनाने का निर्णय किया हुँ। साथ ही इस वक्त की मेरा भावना प्रति श्रद्धा, शुभेक्षा रख्ते हुए देश के लिए सुन्दर सपना देख्नेवाले सभी नेपाली जनता को धैर्य, दृढता और साहस के साथ आगे बढ्ने का आव्हान करता हुँ ।’ राजा के इस वक्तव्य का राष्ट्र बचाओ अभियान द्वारा स्वागत किया गया है । जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष एवं राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन और राष्ट्र बचाओ अभियान के राष्ट्रिय संयोजक डा. मनोज मुक्ति “विवेक” ने राजा के वक्तव्य पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि, “स्वागतयोग्य एवं जनभावना अनुरुप का वक्तव्य है ये, आम नेपाली जनता जो चाहती है उसी अनुरुप का राष्ट्र और जनता के नाम सम्बोधन है , अब राजा ने आम नेपाली जनताको देश बचाने के लिए आव्हान किया है, अब देश प्रति के जबाफदेहिता, कर्तव्य, जिम्मेवारी आम नेपाली के काँधों पर आगयी है, सोचने का विषय है कि नेपाल नहीं रहा तो हम नेपाली कहाँ रहेंगे ?”

यह भी पढें   राममंदिर से कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंगल सामग्री भेजी गई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com