Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्वारेन्टाइन में चोरी

 

बाजुरा, २६ जून । बाजुरा जिला त्रिवेणी नगरपालिका–६ पन्धरा में निर्मित एक क्वारेन्टाइन में चोरी हो गई है । नगर प्रवक्ता प्रेमबहादुर थापा के अनुसार स्थानीय पुष्पलाल आधारभूत विद्यालय में निर्मित क्वारेन्टाइन में रहनेवाले संभावित कोरोना संक्रमितों के लिए प्रयोग में लाया गया कपडा तथा किचन के विविध सामाग्री चोरी हो गई है ।
प्रवक्ता थापा के अनुसार आषाढ ५ गते से क्वारेन्टाइन में कोई भी नहीं था, जहां चोर आकर दिवार तोड़ लिया और क्वारेन्टाइन व्यवस्थापन के लिए रखा गया सामाग्री चोरी कर ली । बताया गया है कि क्वारेन्टाइन से ३४ पीस कचौरी, ३४ पीस थाली, ३७ पीस गिलास, ३९ पीस चमच, कुकर, कडाई जैसे सामाग्री चोरी हुई है । इसीतरह बेड के लिए आवश्यक ३६ पीस गद्दा, ४ पीस तन्ना, २६ पीस सिरक, ३ पीस पी–फर्म चोरी हो गई है । उल्लेखित सभी सामाग्री क्वारेन्टाइन व्यवस्थापन के लिए खरिद गई थी । पुलिस का कहना है की चोरी करनेवालों की खोजी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *