Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घूस रकम के साथ पुलिस इन्सपेक्टर गिरफ्तार

 

कैलाली, २६ जून । जिला पुलिस कार्यालय कैलाली में कार्यरत पुलिस निरीक्षक (इन्सपेक्टर) प्रकाशिसिंह कार्की ५० हजार घूस रकम के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । उनके साथ में कानून व्यवसायी हिमालय विक्रम विष्ट को भी गिरफ्तार किया गया है । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग कार्यालय कंचनपुर से परिचालित टोली ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार बिहिबार उन लोगों को धनगढी उपमहानगरपालिका–१ स्थित लिगल एडभोकेट सर्भिस सेन्टर से घूस रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है । पुलिस कार्यालय में पंजीकृत मुद्दा सहजीकरण कर देने के नाम में इन्सपेक्टर कार्की ने कानून व्यवसाय विष्ट के सहयोग घूस ले रहे थे, इसकी सूचना पहले ही अख्तियार को मिल चुकी थी ।
प्राप्त सूचना के आधार में परिचालित अख्तियार टोली ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है । अख्तियार कार्यालय का कहना है कि घटना के संबंध में थप अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *