आज कांग्रेस पदाधिकारी बैठक

काठमांडू, २८ जून । आज आइतबार नेपाली कांग्रेस पदाधिकारी बैठक होने जा रहा है । कांग्रेस नेताओं का कहना है कि समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रम और पार्टी की १४वें महाधिवेशन कार्यतालिका के संबंध में बैठक में विचार–विमर्श होने जा रहा है । बैठक आज अपरान्ह २ बजे के लिए बुलाया गया है । पार्टी महाधिवेशन कार्यतालिका स्थगित होने के कारण नेताओं ने पदाधिकारी बैठक बुलाने के लिए दबाव दिया था ।

