मोरंग एसपी पद पर संतोष खड़का ने दिया योगदान

माला मिश्रा बिराटनगर । मोरंग एसपी पद पर संतोष खड़का ने योगदान दिया है । विश्व अधिकारी के कार्यकाल पूरा होने के बाद स्थान्तरण होने पर उनके जगह श्री खड़का पदभार संभाला है । बिराटनगर स्थित जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग सभा हाल में पत्रकार वार्ता में श्री खड़का कहा कि अपराध नियंत्रण को पहिला प्राथमिकता देंगे । सीमा पर शांति सुरक्षा व कानूनी व्यवस्था अधीन रहकर सभी पुलिस पब्लिक समन्वय सहित अन्य काम को पूरा करेंगे ।
एसपी ने पत्रकार भेट घाट में कहा पुराना फाइल को खंगाला जाएगा और अनुसंधान की जाएगी । शांति सुरक्षा को मजबूत और अपराध अनुसंधान प्रभावकारी बनाने की बात कही ।

