Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुकुम घटना के विरुद्ध काठमांडू में मसाल जुलस

 

काठमांडू, २८ जून । रुकुम घटना के विरुद्ध काठमांडू में मसाल जुलश प्रदर्शन किया गया है । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस संबंद्ध नेता तथा कार्यकर्ता तथा विभिन्न मानव अधिकारवादी संस्थाओं की सहभागिता में शनिबार शाम बांगुमुढा से शुरु जुलुस को असन चौक में पुलिस ने हस्तक्षेप किया ।
गत जेष्ठ १० गते रुकुम पश्चिम जिला चौरजहारी में हुए घटना में ६ दलित युवाओं की मृत्यु हुई थी । उक्त घटना को जातीय विभेद के रुप में चित्रण करते हुए मानव अधिकारवादी संघ–संस्थाओं ने इसके विरुद्ध आवाज बुलंद किया है । आरोप है कि स्थानीय मल्ल जाति की युवती से प्रेम करनेवाले जाजरकोट निवासी नवराज बिक तथा उनके दोस्तों को युवती पक्षधर ने हत्या की है । हत्या अभियोग में २३ लोगों के विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com