Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाकाली संधी गलत है, अब यह स्वीकार किया जाएः गौतम

 
वामदेव गौतम/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २८ जून । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के उपाध्यक्ष तथा पूर्व गृहमन्त्री वामदेव गौतम ने पार्टी में प्रस्ताव किया है कि महाकाली संधी गलत थी, अब इसको स्वीकार करना चाहिए । पार्टी स्थायी समिति बैठक में शनिबार बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि तत्कालीन एमाले में रहते वक्त उन्होंने इसी तथ्यको उजागर किया था, जिसके चलते पार्टी ही विभाजन हो गई थी । उपाध्यक्ष गौतम ने कहा– ‘महाकाली संधी गलत थी, यह बात पुष्टी हो चुकी है, अब इस सत्य को पार्टी स्थायी समिति बैठक से निर्णय करना होगा ।’
इसीतरह नेता गौतम ने कहा है कि नेपाली भूमि कालापानी में रहे भारतीय सेना वापस करने के लिए भी अब सरकार को प्राथमिकता देनी चाहिए, इसके लिए राजनीतिक तथा कुटनीतिक पहल शुरु करने के लिए उन्होंने पार्टी से आग्रह किया । उन्होंने कहा कि कालापानी नेपाल की भूमि है और महाकाली नदी नेपाल–भारत की सीमा नदी है, तथ्य–प्रमाण से यही पुष्टी होती है । नेता गौतम ने यह भी कहा है कि भारतीय करेन्सी में बदलाव आता रहता है, इसके प्रति भी नेपाल को सचेत रहने की जरुरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *