मन्त्री साह द्वारा किसानों से आग्रह– टिड्डी (सलह) की चिन्ता ना करें

जनकपुरधाम, २८ जून । प्रदेश नं. २ सरकार के भूमि व्यवस्था, कृषि तथा सहकारी मन्त्री शैलेन्द्र साह ने किसानों से आग्रह किया है कि टिड्डी (सलह) किड़ों को लेकर अधिक चिन्ता करने की जरुरत नहीं है । उन्होंने यह भी कहा है कि नेपाल में सहल का प्रवेश तो हो चुका है, लेकिन उसकी क्षति न्यूनीकरण कर सकते हैं ।
मन्त्री साह ने एक विज्ञप्ति जारी रकते हुए कहा है– ‘इन किड़ों को खेत और बारी तथा पेड़–पौदों से अन्यन्त्र भगाते हैं तो हमारी क्षति कम होती है ।’ इसके लिए थाल, ड्रम बजाने के लिए एवं विषादी प्रयोग करने के लिए भी मन्त्री साह ने किसानों से आग्रह किया है । उन्होंने कहा है कि सलह की फैलावट के संबंध में यकिन के साथ नहीं कहा जा सकता, लेकिन उपस्थिति न्यून होने के कारण चिन्ता की कोई बात नहीं है ।
मन्त्री साह ने कहा है कि सलह की उत्पति, वृद्धि और प्रकोप मरुभूमि क्षेत्र में अधिक है, इसीलिए नेपाल में अधिक मात्रा में फैलने की संभावना कम है । तब भी किसानों को सचेत रहने के लिए उन्होंने आग्रह किया है ।

