Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काम–चोर कर्मचारी को हटाया जाएगाः मन्त्री भट्टराई

 
योगेश भट्टराई/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २८ जून । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री योगेश भट्टराई ने कहा है कि अब काम–चोर कर्मचारी को सेवा से हटाया जाएगा । आइतबार मन्त्रालय में आयोजित सिनियर मेनेजमेन्ट टिम बैठक में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कार्य सम्पादन मूल्यांकन सही होना चाहिए, नहीं तो कर्मचारी सेवा में रहने के लिए लायक नहीं रहते ।
मन्त्री भट्टराई के अनुसार अब श्रावण महीना से वह एक्सन लेनेवाले हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘मैंने अग्रीम सूचना दे दिया है, श्रावण महीना से हम लोग अपने जिम्मेदारी में एक्टिभ होकरे लगनेवाले हैं । अगर कोई कर्मचारी काम नहीं करते हैं तो उसको हटाया जाएगा । उस वक्त ‘मन्त्री ने जबरजस्त हटाया है’ ऐसा ना कहे ।’
मन्त्री भट्टराई ने कहा है कि प्रधानमन्त्री मन्त्री के साथ और मन्त्री सचिव के साथ कार्यसम्पादन सम्झौता करते हैं, जो परम्परागत अभ्यास भी है । उन्होंने आगे कहा– ‘सचिव और कर्मचारियों के बीच हुए सम्झौता अनुसार परिणाम आना चाहिए । सम्झौता अनुसार काम होता है या नहीं ? सही मूल्यांकन कर पुरस्कृत और कारवाही की जाएगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *