एक्स–रे करते वक्त युवती को नंगा बनानेवाले स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार
दाङ, २९ जून । दाङ घोराही स्थित निजी अस्पताल गोरखा हस्पिटल में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी ने एक युवती को एक्स–रे करने के बहाने नंगा बनाया है, इसी आरोप में स्वास्थ्यकर्मी २२ वर्षीय नवराज डांगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
अस्पताल में एक्स–रे के लिए पहुँची घोराही लहासुर निवासी १९ वर्षीया युवती को कहना है कि डांगी ने एक्स–रे करते वक्त युवती को नंगा होने के लिए कहा है, संवेदनशील अंग ढकने के लिए भी नहीं दिया ।
युवती के अपनेजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने डांगी को गिरफ्तार कर घटना संबंधी अनुसंधान शुरु किया है ।

