Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिस्र के अस्पताल में आग लगने से सात कोरोना मरीज की मौत

 
फाइल फोटो

मिस्र के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में आग लगने से कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो गई। अलेक्जेंड्रिया के गवर्नर मेाहम्मद अल शरीफ ने बताया कि मिस्र के उत्तरी तट के पास अलेक्जेंड्रिया में एक निजी अस्पताल के कोरोना वायरस कक्ष में आग लग जाने से छह पुरुषों एवं एक महिला की मौत हो गई।

नागरिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। लोक अभियोजकों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में संकेत मिला है कि सबसे पहले आग कक्ष के एयर कंडिशनर में लगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

बाडरावी अस्पताल ने एक बयान में कहा, ”कुछ ही सेकंड में भयानक आग लग गई और तेजी से आग फैलने के कारण हमारा कोई कर्मी हालात पर काबू नहीं कर पाया। अभियोजकों ने बताया कि अन्य एक मरीज झुलस गया और शेष को बाहर निकाल लिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *