Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा बैठक में कुर्सी विवाद

 

नेकपा के बैठक में बार बार कुर्सीसम्बन्धी विवाद हो रहा है । मंगलबार के बैठक में भी ऐसा ही विवाद हुआ । अन्ततः सचिवालय के सदस्यों को मञ्च से नीचे उतारा गया ।

बैठक उदघाटन के दिन बुधबार दो अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और प्रचण्ड को मञ्च  में सुविधाजनक सोफा का प्रवन्ध किया था तथा दूसरे नेता के लिए  नेता काठ की कुर्सी का प्रवन्ध किया गया था । बरिष्ट नेता माधव नेपाल और झलनाथ खनाल को अध्यक्ष के आसन से कुछ पीछे रखा गया था ।  सचिवालय के ९  नेता मञ्च में थे, स्थायी कमिटी के सदस्य नीचे थे ।

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है

पहले दिन बरिष्ठ नेता माधव नेपाल ने अपना आसन आगे करवाया था । शुक्रबार के बैठक में अध्यक्ष के बैठने के लिए विशेष सोफा को हटाया गया और कुर्सी की व्यवस्था की गई। प्रधानमन्त्री ओली उस दिन बै७क में नही आए । शनिवार की बैठक में प्रधानमंत्री कुछ समय के लिए आए और कुरसी पर ही बैठे ।

मंगलबार के चौथे बैठक में  नेकपा ने आसन में और भी ‘क्रान्तिकारी’ परिवर्तन किया है  । आज के बैठक में प्रधानमन्त्री लगायत सचिवालय के सभी  नेता को मञ्च से नीचे कर दिया गया है ।

यह भी पढें   नेपाल को जलवायुजनित नुकसान की भरपाई के लिए 2 करोड़ डॉलर का अनुदान

मञ्च से नीचे केपी ओली, प्रचण्ड, माधव नेपाल, झलनाथ खनाल और बामदेव गौतमसभी को समान पंक्ति में रखा गया है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com