सावन सात गते तक अन्तराष्ट्रीय उडान और सीमा बंद
काठमाडौं ।
सरकार ने आगामी सावन ७ गते तक के लिए अन्तर्राष्ट्रीय उडान बन्द करने और अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बन्द करने का निर्णय किया है । गुरुवार मन्त्रिपरिषद के बैठक ने असार १५ तक के लिए जारी किया गया प्रावधान सावन ७ गते तक के लिए बढा दिया है ।
अर्थ तथा सञ्चारमन्त्री युवराज खतिवडा ने जानकारी दी है कि भारत के साथ का सीमा बन्द होने पर भी खाद्यबस्तु तथा मालवाहक ढुवानी सहज रहेगा । सरकार कोरोना भाइरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए गत चैत ११ गते से अन्तर्राष्ट्रिय सीमा नाका से आना जाना बंद किया हुआ है ।

