Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमरेड जनों को घी हजम नहीं हो रहा है, गणतन्त्र खत्तम ना हो जाएः डा. भट्टराई

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, २ जुलाई । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में दिखाई दी विवादों को लेकर पूर्व प्रधानमन्त्री तथा जनता समाजवादी पार्टी के नेता डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि इन लोगों की विवाद गणतन्त्र के लिए ही खतरा साबित हो सकता है । उनका कहना है कि नेकपा के आन्तरिक विवाद के कारण संसद् और लोकतन्त्र को ही क्षति पहुँचाने की संभावना है । बिहीबार एक ट्वीट करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
डा. भट्टराई ने अपने ट्वीट में लिखा है– ‘कहा जाता है कि कुछ प्राणियों के लिए घी हजम नहीं होती । हमारे कमरेड जनों को भी दो तिहाई बहुमत की सरकार हजम नहीं हो रही है ! इस तरह की अजीर्णता संसद् और लोकतन्त्र के लिए ही खतरा हो सकता है, यह गम्भीर है । सब लोगों को जगना है, गम्भीर होना है, कठीन त्याग और बलिदान से प्राप्त गणतन्त्र खत्तम ना हो जाए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *