महिला के ऊपर दुर्व्यहार करनेवाले वडाध्यक्ष गिरफ्तार
कंचनपुर, ३ जुलाई । महिला को दुर्व्यहार करने के आरोप में भीमदत्त नगरपालिका वार्ड नं. ९ के वडाध्यक्ष राम नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । एक स्थानीय महिला का आरोप है कि वडाध्यक्ष नाथ ने मदिरा सेवन कर उनके ऊपर हाथापाई किया है । जिला पुलिस कार्यालय कञ्चापुर के नायब उपरीक्षक अमर ने कहा है कि वडाध्यक्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक अनुसंधान शुरु की गई है ।

